13 हफ्ते में बच्चा कितना बड़ा हो जाता है?HealthPlanet

Posted on Wed 8th Feb 2023 : 08:43

13 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास

आपका शिशु अब मटर की एक फली के जितना लंबा, यानि सिर से नितंब (क्राउन टू रंप) तक करीब 7.4 सेंमी. (2.9 इंच) लंबा हो गया है। उसका वजन करीब 23 ग्राम के लगभग होगा। उसके शरीर की कुल लंबाई का एक तिहाई हिस्सा उसके सिर का होगा।

इस सप्ताह, उसके दिमाग का वह हिस्सा बनना शुरु होगा, जो कि जटिल सोच जैसे कि समस्या सुलझाने, याददाश्त आदि के लिए जिम्मेदार होता है।

उसकी उंगलियों में अलग-अलग छोटी छापें (फिंगरप्रिंट) बनने लगी हैं। हालांकि, ये शिशु के 17 हफ्तों का हो जाने के बाद ही पूरी तरह विकसित होंगी। क्योंकि अब शिशु को चूसना आ गया है, वह अब इस नए कौशल का अभ्यास करने में व्यस्त रहेगा। हो सकता है वह अपना अंगूठा भी चूसने लगे।

आपका शिशु एमनियोटिक द्रव निगलना शुरु कर रहा है। यह द्रव अधिकांशत: पानी ही होता है, मगर इसमें पोषक तत्व भी होते हैं जिन्हें शिशु अवशोषित करता है, जैसे कि कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, ग्लूकोज़ और इलैक्ट्रोलाइट्स। जो द्रव बच जाता है, उसे शिशु के गुर्दे पेशाब में बदल देते हैं, जिसे शिशु फिर से एमनियोटिक द्रव में निकाल देगा।

यदि आपके गर्भ में पुत्र है, तो उसके वृषण अब बन गए हैं और उसका लिंग भी बढ़ रहा है। यदि आपके गर्भ में पुत्री है, तो उसके अंडाशय का बनना अब पूरा हो चुका है और उनमें करीब 20 लाख अंडे मौजूद हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info